News

करेंसी बैन से विदेशी मेहमान भी परेशान

Ad

नैनीताल: देश में 500-1000 के नोट बंद होने से जनता को काफी परेशानी हो रही है। नोट बदलवाने के लिए लोग बैंकों के बाहर लंबी लाइन लगा रहे है और घंटों बाद जाकार उन्हें एक्चेंज मिल रहे है। इसी का  साथ नोट बंद होने से राज्य में बाहर से घूमने आए सेलानियों का  हाल और भी बुरा है। सेलानियों का पास पैसा है लेकिन उससे चलाने वाला कोई नही है। पहले से स्थानीय लोगों की बैंकों के बाहर भीड़ देखकर उन्हें और परेशानी हो रही है। वो ना तो कुछ खरीद पा रहे है ना कुछ खा पा रहे है सब भगवान भरोसे ही चल रहा है। होटल वाले भी 500-1000 के नोट लेने को मना कर रहे है तो अब उन्हें रोड़ पर ही रात गुजारने को मजबूर होना पड़ रहा है।  ऐसा नही है कि दुकानदार ग्राहकों की परेशानी के नही समझ रहा है लेकिन वो भी क्या करें उसके पास भी नही हो तो कहा से देखा। स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि इससे पर्यटकों को तो परेशानी हो ही रही है, साथ ही उन्हें भी नुकसान हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top