News

कांग्रेस को खटक रही है सिद्धू की ” द कपिल शर्मा शो” में मौजूदगी

Ad

नई दिल्ली। भाजपा में बगावत के स्वर छेड़ने के बाद  काग्रेस का हाथ थामने वाले नवजोत सिंह सिद्धू की  “द  कपिल शर्मा शो ” में  मौजूदगी पार्टी को खटक रही है।   पार्टी को जोश से लबरेज सिद्धू का  मजाकिया अंदाज  पसंद नहीं आ रहा है। सूत्र के अनुसार पार्टी  मानती है कि कॉमेडी शो में एक राजनेता की मौजूदगी  नॉन सीरियस लगती है। लेकिन सिद्धू पहले ही साफ कर चुके है कि  मंत्री पद बनने के बाद भी  शो को छोड़ने की नहीं सोच रहे हैं। सिद्धू ने कहा था कि वह रात में मुंबई जाकर शूटिंग के साथ सुबह मंत्रालय का काम देखेंगे।  इसके बाद भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धू को इस शो से दूर करना चाहते है।  इसके लिए पार्टी ने एक सीनियर नेता को नवजोत सिंह सिद्धू के पीछे भी लगा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, सीनियर नेता वही हैं जिन्होंने सिद्धू को कांग्रेस पार्टी में लाने में अहम भूमिका अदा की थी।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मामले पर सिद्धू ने कहा, अगर मुझे समस्या नहीं है तो आप लोग क्यों चिंता कर रहे हो। अगर मुझे शो करना होगा तो मैं यहां (पंजाब) 3 बजे निकलूंगा और सुबह किसी के भी उठने से पहले वापस आ जाउंगा। कांग्रेस को डर है कि विधायक के तौर पर सिद्धू को ऑफिस ऑफ प्रॉफिट (लाभ का पद) धारण करने वाला समझा जाएगा। कांग्रेस को यह भी डर सता रहा है कि पार्टी के ही अन्य नेता इस संबंध में चुनाव आयोग और पंजाब के गवर्नर को ना लिख दें।गौरतलब है सिद्धू ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 से कुछ वक्त पहले ही कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की थी। पहले सिद्धू बीजेपी से सांसद थे। पंजाब में मिली जीत के बाद कांग्रेस नेता और अब पंजाब के मुख्यमंत्री बने अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू को अपनी कैबिनेट में शामिल किया है। सिद्धू को स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा उनको कला-संस्कृति, पुरातत्व एवं संग्रहालयों का भी काम-काज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top