CM Corner

कार्यक्रम में बजा सीएम त्रिवेंद्र रावत का मोबाइल और आ गई “हवाई” खुशखबरी

Ad

देहरादून: राज्य के लोग लंबे वक्त से हवाई सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। यह इंतजार अब खत्म होता दिखाई दे रहा है। पंतनगर और पिथौरागढ़ हवाई पट्टी से फरवरी से हवाई सेवाएं शुरू हो जाएंगी। इसके अलावा छह माह के भीतर चार और हवाई पट्टियों से उड़ान शुरू करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। यह हवाई सेवा राज्य सरकार उड़ान योजना के तहत लोगों को देगी।देहरादून के मोथरोवाला में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे राज्य के सीएम त्रिवेंद्र रावत को एक फोन आया। उन्होंने लोगों को इस बारे में अवगत कराया। दरअसल ये फोन हवाई सेवा शुरू होने के संबंध में ही आया था। सीएम ने बिना देरी करते हुए लोगों को इस खुशखबरी के बारे में अवगत कराया।

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम रावत ने कहा कि अभी-अभी केंद्रीय मंत्रालय से फोन आया कि देहरादून से पंतनगर और ¨हडन (गाजियाबाद) से पिथौरागढ़ के लिए सीधी हवाई सेवाएं शुरू करने की सहमति मिल गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने भरोसा दिया कि गौचर, अल्मोड़ा, श्रीनगर और लैंसडौन के लिए भी छह माह के भीतर हवाई सेवाएं शुरू हो जाएंगी। केंद्र ने उड़ान योजना के तहत यह सहमति दी है। इसमें ज्यादा बजट केंद्र और कुछ अंशदान राज्य सरकार देगी। सीएम ने कहा कि हवाई सेवाएं पर्यटन, समय, सुरक्षा और विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगी।

Image result for हवाई सेवा पंतनगर

उड़ान योजना नागरिक उड्डयन मंत्रालय से उत्तराखंड में हवाई सेवाओं को मंजूरी मिली है। इस कड़ी में देहरादून से पंतनगर के बीच हवाई सेवा फरवरी के अंत तक शुरू हो जायेगी। गाजियाबाद के हिंडन से पिथौरागढ़, श्रीनगर,गौचर, लैंसडौन के लिए भी हवाई सेवा शुरू की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top