National News

कॉलेज के छात्रों ने बिहार में बाढ़ पीडितों की मदद के लिए शुरू की नई पहल

Ad

नई दिल्ली:  बिहार बुरी तरह बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ ने हजारों लोगों को बेघर कर दिया है। बिहार में बाढ़ से पीडित लोगों की मदद के लिए युवा आगें आ रहा है और देश की  आवाम को भी मदद के लिए प्रेरित कर रहा है।   जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र तारीक़ इमरान ने बाढ़ से पीडित लोगों की मदद करने के लिए एक संदेश दिया है। इमरान कहते है कि आने वाली  बकराईद में मुस्लिम क़ुर्बानी में कम से कम पैसा ख़र्च करें और बचे हुए पैसों को बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए दान दें।

ADVERTISEMENTS Ad

तारिक ने  बताया कि लगभग पूरा बिहार बुरी तरह बाढ़ से ग्रस्त है। उन्होंने ने कहा की दुःख की इस घड़ी में देश भर से आर्थिक मदद बिहार में पहुँच रही है लेकिन हालत से निपटने के लिए यह नाकाफ़ी है।उन्होंने बताया कि वह कॉलेज से करीब एक लाख रुपए इकट्ठा कर बिहार लोगों की मदद के लिए भेज चुके है।  इस साल बकराईद में मुस्लिम क़ुर्बानी में कम से कम पैसा ख़र्च करें और बचे हुए पैसों को बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए दान दें।आप को बता दें कि तारिक़ जैसे हज़ारों छात्र देश भर से दुःख की घड़ी में सामने आते हैं और देशहित में अवाम की मदद करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top