Breaking News

कोलंबिया- ब्राजील फुटबॉल टीम को लेकर जा रहा विमान क्रैश

Ad

नई दिल्ली- कोलंबिया में एक बड़े विमान हादसे की खबर है।ब्राजील के फुटबॉल खिलाड़‍ियों को लेकर जा रहा एक प्‍लेन कोलंबिया के मेडलिन (बोलिविय) में क्रैश हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस प्लेन में फुटबॉल टीम सहित 72 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि यह प्‍लेन ब्राजील से मेडलिंस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जा रहा था।मेडलिन के मेयर फेडरिको गुटिरेज ने कहा कि दुर्घटना में लोगों के जीवित बचे रहने की संभावना है। उन्होंने ब्लू रेडियो से कहा कि यह बड़ी दुर्घटना है। उन्होंने बताया कि राहतकर्मी और एंबुलेंस रवाना कर दिए गए हैं। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है।

ADVERTISEMENTS Ad

मेडलिन हवाई अड्डे ने इसकी पुष्टि की कि बोलिविया से रवाना हुए विमान में शेपेकोऐंसे फुटबाल टीम थी जिसे कल मेडलिन में एटलेटिको नेशनल के खिलाफ कोपा सुडामेरिका फाइनल्स खेलना था।हादसे की वजह विमान में फ्यूल खत्‍म होना बताया जा रहा है, हादसा स्‍थानीय समयानुसार रात 10.30 बजे हुआ है। विमान में टीम के अलावा स्‍टाफ और पत्रकार भी शामिल थे। एयरपोर्ट ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि विमान ने बोलिविया से उड़ान भरी थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top