Nainital-Haldwani News

क्रिकेट में अब छाएगा उत्तराखण्ड का परचम

Ad

रुड़की: उत्तराखण्ड की क्रिकेट में रणजी टीम के सपने को बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराख ठाकुर ने पंख दे दिए है। शौर्य सौनिक सम्मान समारोह में पहुंचे अनुराख ठाकुर ने कहा कि उत्तराखण्ड की टीम को अगले सीजन में रणजी खेलने का मौका मिलेगा। लोगों को संबोधित करते हुए अनुराख ठाकुर ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवाओं में काफी प्रतिभा है उस प्रतिभा को सामने लाने का कार्य हो रहा है। कुछ ही दिन पहले रुड़की निवासी ऋषभ पंत ने रणजी में तीसरा शकत मारा था और अनुराख ठाकुर ने उसका भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्य की मान्यता के लिए तीन महीने पहले आई टीम ने अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है। रिपोर्ट में कई चुनौतिया है लेकिन हम उससे पार पाने में सक्षम है। उत्तराखण्ड के लोग क्रिकेट की रणजी मान्यता को लेकर काफी सालों इंतजार कर रहे है और अनुराख ठाकुर के इस बयान ने उन्हें खुश होने का मौका दे दिया है। आपको बता दे कि रणजी में उत्तराखण्ड की टीम ना होने से प्रदेश के क्रिकेटरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। उस बाधा से निकलकर मनीष पांडे ,उन्मुक्त चंद और ऋषभ पंत ने अपने खेल का लोहा पूरे देश को दिखाया है और बताया कि उत्तराखण्ड रणजी खेलना का हकदार है। उत्तराखण्ड की टीम ना होने से यहां के खिलाड़ियों को अन्य पआदेश की टीम से खेलने पड़ता है।

ADVERTISEMENTS Ad

बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराख ठाकुर ने कहा कि रिपोर्ट में मौजूद सभी कमियों को दूर किया जाएगा और अगले वर्ष उत्तराखण्ड की टीम के रणजी में उतरने से भारतीय क्रिकेट को एक गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि उत्तराखण्ड की टीम अगले रणजी सीजन का हिस्सा हो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top