Sports News

क्रिकेट मैदान में दो महिला खिलाड़ी चोटिल

Ad

ब्रिसबेन–  क्रिकेट के मैदान में खिलाडियों का घायल होना आम बात है लेकिन कभी-कभी ये उनकी जान को भी जोखिम में डाल देती है।ऑस्ट्रेलिया में चल रही महिला बिग बैश लीग के एक मैच में दो खिलाड़ियों की आपस में ही जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसके बाद इनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दोनों ही खिलाड़ियों को काफी चोट पहुंची। मंगलवार को ब्रिसबेन हीट और मेलबर्न स्टार्स के बीच खेले गए मैच के 11वें ओवर में कैरेबियाई ऑलराउंडर डियांड्रा डॉटिन और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर लॉरा हैरिस एक कैच को पकड़ने के चक्कर में आपस में भिड़ गईं।

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रिसबेन हीट की फील्डर डॉटिन की अपनी ही टीम की साथी फील्डर लॉरा के साथ बाउंड्री पर जोरदार टक्कर हो गई। इससे उनके सिर में चोट आई और उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ब्रिसबेन हीट की ही हॉली फर्लिंग को भी गेंद लपकते हुए सिर में चोट आ गई थी। वह इस मैच में नहीं खेल सकी थीं। आप खुद देखिए, कैसे हुई इन खिलाड़ियों की टक्कर-
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=Li8KWFif46A]

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top