Auto Tech

खत्म हुआ इंतजार, लांच हुआ आईफोन 7 और 7 प्लस

Ad

नई दिल्ली। आईफोन सीरीज का बाजार में जादू कुछ इस प्रकार है कि एक फोन लांच होने के बाद अगले की चर्चा शुरू हो जाती है। पिछले कुछ सालों से आईफोन भारतीय बाजारों में एकतरफा राज कर रहा है। आईफोन 5 के आने के बाद से मानों भारतीय लोगों की जुबान में भी आईफोन ही बस गया है। पिछले कुछ समय से आईफोन 7 का इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। सैन फ्रांसिस्को में कल रात  एपल के सीईओ टीम कूक ने आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस मोबाइल फोन लॉन्च कर दिया। सबसे अहम बात ये रही कि ऩए फोन की प्राइज़ आईफोन 6 के आसपास ही रखी गई है। भारत में आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस  की बिक्री 7 अक्टूबर से शुरू होगी होने की बात कही जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बार आईफोन ब्लैक कलर में भी उपलब्ध रहेगा। एप्पल के ज्यादार फोन आपको एक जैसे ही लगेंगे लेकिन आईफोन 7 की सीरीज थोड़ी भिन्न दिखाई दे रही है।इस फोन में ऑडियो जैक ही नहीं है और गाने सुनने के लिए  वायरलेस इयरफोन लॉन्च किए हैं। इन्हें एयरपॉड नाम दिया गया है। एयरपॉड का इस्तेमाल  एपल वॉच और आईफोन दोनों में हो सकता है।

ये पहला आईफोन है जो वाटर और डस्ट प्रूफ है। इसके साथ ही  कैमरे के मामले में एपल के तमाम आईफोन से इन दोनों फोन का कैमरा काफी शानदार होने का बात कही जा रही है। आईफोन 7 में 7 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग एचडी कैमरा है,वहीं, 12 मेगापिक्सल वाला रियर कैमरा दिया गया है। आईफोन 7 प्लस में तो रियर में दो कैमरे लगे हैं। आईफोन 7 में 4.7 इंच की स्क्रीन है जबकि आईफोन 7 प्लस में 5.5 इंच की स्क्रीन है।

सबसे चौकाने वाली बात ये है कि आईफोन की कीमत में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। आईफोन 7  43 हजार और आईफोन सेवन 51 हजार का मिलेगा। लेकिन ये कीमत अभी भारत में लागू नही होगी है।  प्री बुकिंग 9 सितंबर से शुरू हो जाएगी और  डिलीवरी 16 सितंबर से होने लगेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top