Uttarakhand News

Important News- तो अब यात्रा करने के लिए जिले के डीएम देंगे अनुमति…

Ad

Important News- तो अब यात्रा करने के लिए जिले के डीएम देंगे अनुमति...

देहरादूनः चारधाम यात्रा को लेकर लगातार बड़ी खबरे सामने आ रही हैं। चाराधाम यात्रा स्थानिय लोगों के लिए खोल दी गई है। वहीं चारधाम दर्शन से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन का कहना है कि जिलाधिकारियों को दर्शन करने के लिए अनुमति देने का अधिकार दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि तीर्थ यात्रियों,हकहकूकधारी, पंडा समाज के लोग जिले के अलग-अलग जगहों पर रहते हैं। इसी लिए जिलाधिकारियों को अपने जिले में अनुमति देने का अधिकार दिया गया है। रविनाथ रमन का कहना है कि बदरीनाथ के कई हकहकूकधारी,जोशीमठ,डिमर गांव,पीपलकोटी में रहते हैं। जिसके वजह से जिले को शामिल किया गया है। रविनाथ का कहना है कि हर क्षेत्र के हिसाब से आदेश नहीं दिए जा सकते, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि जिले से कहीं से भी लोग दर्शन के लिए जाएं। बोर्ड के ओर से तय की गई सीमित संख्या को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी को तय करना होगा की किसे अनुमति दी जानी चाहिए।

आपकों बता देें कि चारधाम यात्रा कुछ जिलों के लोगों के लिए ही खोली गई है। साथ ही बाहरी राज्य के लोग अभी चारधाम यात्रा नही कर सकेंगे।उत्तराखंड के तीन जिलों के स्थानीय लोगों को धामों में दर्शन की इजाजत दे दी गई है। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी किए थे। इसके मुताबिक चमोली जिले के स्थानीय लोग बदरीनाथ, रुद्रप्रयाग के केदारनाथ और उत्तरकाशी जिले के लोग गंगोत्री व यमुनोत्री में दर्शनार्थ जा सकेंगे। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top