Uttarakhand News

गर्मी में परेशानी बढ़ी, देहरादून रेलवे स्टेशन बंद

Ad

देहरादून:  अगर आप देहरादून घूमने का प्लान बना रहे है तो आपके लिए खबर अच्छी नहीं है। दरअसल निर्माण कार्य और मेंटेनेंस के चलते रलवे ने ये फैसला लिया है। शहर के रेलवे स्टेशन बंद होने के यहां आने वाली 16 ट्रेने प्रभावित होंगी।   रेलवे स्टेशन  17 अप्रैल से 22 मई तक बंद रहेगा। इस बार में सीपीआरओ उत्तर रेलवे नीरज शर्मा ने बताया कि हमें पता हे कि यात्रियों को परेशानी होगी और हम इसी कारण पहले ही इस बात की सूचना जारी कर रहे है। उन्होंने बताया कि देहरादून आने के लिए आप हरिद्वार तक ट्रेन से आ सकते है उसके बाद आपको बस या टैक्सी का सहारा लेना होगा। बता दे कि राजधानी होने के कारण देरहादून में छात्रों से लेकर कई व्यापारियों का आना जाना लगा रहता है और रेलवे स्टेशन के बंद होने से  यात्रियों को परिशानियों का सामना करना पड़ सकता है, खासकर देहरादून से हरिद्वार में नौकरी करने वाले लोगों पर इसका असर पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top