National News

गोवा व मणिपुर में सरकार बनने से पहले विवाद ! जाने

Ad

नई दिल्ली: गोवा में सरकार गठन से पहले विवाद जन्मा गया है। कांग्रेस ने भाजपा पर सरकार बनाने के लिए  विधायक खरीदने का आरोप लगया है।  कांग्रेस ने कहा है कि बीजेपी को सरकार बनाने का अधिकार नहीं है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने कि दूसरे नंबर पर आने वाली पार्टी को सरकार बनाने का अधिकार नही है। पहले अधिकार उस पार्टी का जो चुनाव में ज्यादा वोट लाई है।

ADVERTISEMENTS Ad

चिदंबरम ने आरोप लगाया है कि मणिपुर और गोवा में जोड़तोड़ करके सरकार बनाई जा रही है। पी चिदंबरम ने ट्विटर एकाउंट में लिखा “दूसरे नंबर पर आने वाली पार्टी को सरकार बनाने का कोई अधिकार नहीं है।बीजेपी ने गोवा और मणिपुर में सरकार बनाने के लिए जोड़तोड़ की है।”

गोवा के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर को गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने रविवार को गोवा का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। उन्होंने पर्रिकर से गोवा विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहा है। गोवा विधानसभा में 40 सदस्य हैं। पर्रिकर को इनमें से 21 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। बीजेपी के 13 विधायक है। इसके अलावा गोवा फॉरवर्ड पार्टी व महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के तीन-तीन विधायकों और दो निर्दलीय विधायकों का समर्थन बीजेपी को मिल रहा है।

मणिपुर में राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला द्वारा सरकार गठन के लिए बीजेपी नेताओं को आमंत्रित किए जाने की संभावना है। मणिपुर में कुल 60 विधानसभा सीटें हैं।मीडिया में आ रही खबर के मुताबिक  बीजेपी को 32 विधायकों का समर्थन मिल रहा है। बीजेपी ने  राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। यहां बीजेपी को 21 सीटें जीती मिली है। नागा पीपुल्स फ्रंट और नेशनल पीपल्स फ्रंट के चार-चार विधायकों तथा एआईटीसी, लोजपा के एक-एक और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन बीजेपी को मिलने की आशा है। अगले एक-दो दिनों में इन दोनों राज्यों में गठित होने वालीं सरकारों की तस्वीरें साफ होने की उम्मीद है।

मनोहर पर्रिकर को गोवा का सीएम बनाए जाने के खिलाफ कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट चली गई है।कांग्रेस पार्टी ने एक याचिका दाखिल करते हुए मनोहर पर्रिकर को गोवा का सीएम बनाए जाने की मुखालफत की है>सुप्रीम कोर्ट भी इस याचिका पर सुनवाई को राजी हो गया है।

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top