National News

चंडीगढ़ में बारिश के बाद खतरनाक स्थिति ( वीडियो)

Ad

नई दिल्ली: देश का उत्तरी भाग बारिश की मार से जूझ रहा है। बिहार और असम के बाद चंडीगढ़ में भी बाढ़ का खौफनाक रूप देखने को मिल रहा है। पंजाब के चंडीगढ़ में भी बाढ़ से हालत खतरनाक नजर आ रहे है। चंडीगढ़ और उससे सटे मोहाली और पंचकूला में बारिश से पैदा हुई बाढ़ के हालात ने लोगों को काफी परेशान किया।  सुबह से हो रही बारिश ने पूरे शहर को तालाब बना दिया।  चंडीगढ़ इंफ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से देश का सबसे स्मार्ट और प्लांन्ड शहर माना जाता है लेकिन एक दिन की बारिश ने यहां के ड्रेनेज सिस्टम के मौजूदा स्थिति को भी सामने ला दिया। लोगों के साथ वाहन बारिश के पानी में बहते नजर आए। लोगों के घर में पानी घुस गया। कुछ घर तो पानी में आधे से ज्यादा डूब गए। कई ऑफिसों में पानी भरने के कारण छुट्टी रही।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top