News

चमोली परिवर्तन यात्रा- सतमाल महाराज का सीएम रावत पर हमला

Ad

चमोली-उत्तराखंड  विधानसभा चुनाव में अपनी हवा तैयार करने के लिए भाजपा की  परिवर्तन रैली चमोली पहुंची। चमोली जनपद के जोशीमठ में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में केन्द्रीय मंत्री उमा भारती और पूर्व सांसद सतपाल महाराज भी पहुंचे। उमा भारती  ने प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के नोटबंदी के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि देश के अंदर जो काला धन वो बाहर आने वाला है। कालाधन वाले लोगों का बुरा समय शुरू हो गया है।   सतपाल महाराज नें अपने सम्बोधन में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि  प्रदेश सरकार गैरसेंण में महज छुट्टियां मनाने आ रही है। कांग्रेस परिवार पर गरजते हुए महाराज ने कहा कि विकास प्रदेश का नहीं परिवार का हो रहा है।इसके साथ ही उन्होंने सीएम हरीश रावत पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में ‘हरदा टैक्स’ लगा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कमल नहीं ब्रह्मकमल खिलेगा। पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए एक बार भाजपा को मौका दें। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का एक-एक चेहरा सीएम का उम्मीदवार है।

ADVERTISEMENTS Ad

Image result for uma bharti and satpal maharaj

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top