Regional News

चालक को आई झपकी और पलट गई बोलेरो

Ad

रामनगर: सड़क में वाहन चालते वक्त सतर्क रहना बेहद आवश्यक है नहीं तो  जानलेवा घटना होने ता डर रहचता है। हरिद्वार से श्रद्धालुओं को लेकर जा रही रानीखेत जा रही बोलेरो जीप मुख्य सड़क पर पलट गई है। इसका कारण तेज गति और चालक को झफकी आना बताया जा रहा है। बता दे कि सोमवार को रानीखेत के ताड़ीखेत के रहने वाले कुछ परिवार हरिद्वार दर्शन के लिए निकले। मंगलवार दिन को वापस आते वक्त  काशीपुर रोड में स्थित रिलाइंस पेट्रोल पंप के पास बोलेरो जीप पलट गई। इस हादसे में चालक ख्याली दत्त भट्ट और सभी श्रद्धालु वाहन में फंस गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने 108 को बुलाया और सभी को सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। भगवान का शुक्र है कि गाड़ी पलटने से श्रद्धालुओं के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। कोतवाल विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि चालक को झपकी आवे के काऱण ये हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि सभी घायल लोग रानीखेत के रहने वाले है और उनके परिजनों के सूचित कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जीप में सवार घायलों के नाम

  • नर सिंह पुत्र धन सिंह
  • बरखा पुत्री किशोर
  • शगुन पुत्र प्रवीन पंत
  • हंसी देवी पत्नि नवीन पंत
  • चंदन राम पुत्र भगवान राम
  • हर्षिता पंत पुत्री अखिलेश

 

न्यूज सोर्स-हिंदुस्तान

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top