National News

चोर ने कोरियर कर लौटाया पर्स, बोला मां से प्यार करता हूं

Ad

नई दिल्ली: देश में रोज कुछ ना कुछ ऐसा होता है जो अपनी ओर लोगों को जरूर खिंचता है। इस बार एक चोर ऐसा करने में कामयाब रहा है। अब आप सोच रहे होंगे की आखिर चोर लोगों को अपनी ओर कैसे खींच सकता है? मामला मध्य प्रदेश के होशंगाबाद का है। जहां एक शख्स को उसका चोरी हुआ पर्स कोरियर के जरिए चोर ने भेजा है।  अमर चौक निवासी मोहम्मद असलम का पर्स 25 जुलाई को उसका पर्स दिल्ली के सदर बाजार में किसी ने टपका लिया था। उसने चोरी की जानकारी सदर बाजार पुलिस को दी थी। पर्स में 1200 रुपए ,पैनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस एवं आधार कार्ड था।दरअसल पर्स में मां की फोटो भी थी और उसे देख चोर का दिल पसीज गया और उसने चुराए गए पर्स को कोरियर के जरिए उसके मालिक को वापस कर दिया। हालांकि, चोर ने उसमें रखे हुए 1200 रुपये नहीं लौटाए। लेकिन जरूरी दस्तावेज उसने लौटा दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

पर्स में चोर ने दिया खत के जरिए दिया संदेश- अगली स्लाइड पर पढ़ें

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Pages: 1 2

To Top