National News

छात्र ! 24 साल ! सुसाइड से पहले फेसबुक लाइव !

Ad

सोमवार शाम को मुंबई के नरेसेमोनाजी कॉलेज के स्टूडेंट ने बांद्रा स्थित होटल ताज लैंड एंड के 19वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया है। खबरों के मुताबिक छात्र ने खुदकुशी से पहले सुसाइड नोट और फेसबुक पर लाइव वीडियो बनाया था।पुलिस द्वारा छानबीन के दौरान मिली जानकारी के अनुसार सुसाइड करने वाले 24 साल के लड़के की पहचान अर्जुन भारद्वाज के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह बंगलुरू का रहने वाला था और उसके पिता बंगलुरू के एक बिज़नेसमैन हैं। स्टूडेंट मुंबई के मशहूर कॉलेज नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्‍स में इंजिनियरिंग का छात्र था।

ADVERTISEMENTS Ad

 

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=NJpf4FEHP1Y]

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार शाम 6.30 बजे घटना से पहले सुबह 3 बजे के करीब में यह लड़का होटल में अकेले पहुंचा था, जहां इसने 19वें मंजिल पर स्थित कमरा नम्बर 1925 बुक कराया था। सुसाइड करने से पहले अर्जुन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर ‘सुसाइड एट ताज लैंड एंड’ कैप्शन के साथ एक वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में उसने अपनी आत्महत्या को पांच स्टेप में बयां किया है। जिसके अनुसार, पहले वो सुसाइड नोट लिखता है, सिगरेट पीता है, दारू पीता है, पास्ता खाता और फिर होटल के कमरे से छलांग लगा देता है।

घटनास्थल पर पहुंची मुंबई पुलिस को होटल के कमरे से को सुसाइड नोट मिला है। इस सुसाइड नोट में मृतक लड़के ने लिखा है कि वह ड्रग एडिक्ट था और मरने से पहले सुसाइड नोट में उसने यह भी लिखा है कि वो अब और जिंदगी जीना नहीं चाहता। हालांकि, पुलिस को कमरे से ऐसे छोटे-छोटे 9 सुसाइड नोट मिले हैं। आपको बता दें कि पुलिस ने इस वीडियो को शेयर करने से मना कर दिया है।

 

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=d7ZQdbQjF7A]

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top