Dehradun News

पहाड़ के बेरोजगारों से डेढ़ करोड़ रुपए ठगकर मुंबई भाग गई महिला

देहरादून: देहरादून पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने युवाओं से 1.42 करोड़ रुपये की ठगी में वर्ष 2019 से फरार चल रही महिला को गिरफ्तार किया है। महिला को एसओजी और नेहरू कॉलोनी पुलिस ने आरोपी महिला को मुंबई से गिरफ्तार किया। उसके ऊपर 15 हजार रुपए का इनाम भी रखा गया था। आरोपी महिला ने आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से करोड़ों रुपए ऐठे थे। आगे पढ़ें…

खुलासे में एसएसपी कुंवर ने बताया कि वर्ष 2019 में ओजस्वी एसोसिएट नाम से फर्म चलाने वाले मृणाल धूलिया और उसकी पत्नी योगिता धूलिया ने उत्तरांखड आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी में नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगारों से 1.42 करोड़ वसूल लिए। आजाद डिमरी ने नेहरू कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया था। पकड़ने जाने के डर से दोनों फरार चल रहे थे। आगे पढ़ें…

मृणाल को पुलिस ने सात जुलाई 2020 को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन योगिता गायब थी। उसपर 15 हजार रुपए का नाम भी घोषित थे। योगिता की लोकेशन रायगढ़, महाराष्ट्र में होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार किया। वह पुलिस से बचने के लिए पहचान छिपाकर रह रही थी। आरोपी योगिता धूलिया (38) मुंबई कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर दून लाया गया। यहां रविवार को कोर्ट में पेश किया गया।

To Top