Sports News

जहीर ने की सगाई लेकिन कुंबले ने बदल डाली दुल्हन , जानें

Ad

नई दिल्ली: एक और भारतीय खिलाड़ी का दिल बॉलीवुड बाला पर आ गया। भारत के पूर्व तेज़ गेंदबाज व दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जहीर खान आखिरकार शादी की रास्ते पर निकल पड़े है। जहीर के फैंस उनके क्रिकेटिंग करियर से उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे जो अब पूरी होने वाली है। जहीर खान ने बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घटगे के साथ सगाई कर ली है। बता दे कि सागरिका बॉलीवुड की हिट फिल्म चकदे इंडिया में रोल कर चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad

Image result for जहीर कुंबले गलती

अपनी सगाई की जानकारी जहीर ने अपने फैस को ट्वीटर के माध्यम से दी । उन्होंने लिखा, ‘‘कभी भी अपनी पत्नी की पसंद का मजाक न उड़ाएं, आप भी उनकी ही पसंद हैं। जीवन भर के साथी।’’ जहीर के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस और पूरे क्रिकेट जगत से बधाई संदेश आने लग गए। जहीर की सगाई अनिल कुंबले के कारण थोड़ी वायरल भी हुई। दरअसल भारतीय टीम के कोच अनिल कुंबले ने जहीर को बधाई देते हुए गलती कर दी। उन्होंने जहीर का पार्टनर ही बंदल दिया। अनिल कुंबले और उनकी टीम दिल्ली के ट्विटर अकाउंट से भी ट्वीट किए गए। लेकिन दोनों की ही तरफ से बड़ी गलती हो गई। हालांकि, दोनों ने गलती का सुधार करते हुए ट्वीट को डिलीट कर दिया।
PunjabKesari
दरअसल, दोनों ने सागरिका घाटगे की जगह पर सागरिका घोष को टैग कर दिया था। सागरिका घोष जानी-मानी लेखक और पत्रकार हैं। अपने आप को गलत जगह टैग देखकर सागरिका घोष ने भी ट्वीट किया। सागरिका घोष ने दिल्ली के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, ‘उप्स गलत सागरिका, सर, मैं दो बच्चों की मां हूं।’

ADVERTISEMENTS Ad
To Top