Auto Tech

जियो धमाका ! आईफोन लो और 15 महीने तक फ्री सर्विस !!

Ad

नई दिल्ली: पहले जियो और आइफोन ने नए धमाल ऑफर के चर्चे पूरे देश में चल रहे है। लांचिंग से लेकर अभी तक लोग जियो सिम लेने के लिए दौड़ रहे है। दूसरी तरफ आईफोन-7 की प्रतीक्षा  कर रहे लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। आईफोन-7  को रिलायंस जियो ने भारत में लांच कर दिया है। इसके साथ ही जियों ने आइफोन के धमाकेदार जुगलबंदी का ऐलान किया।

ADVERTISEMENTS Ad

मुंबई में एक इंवेट के दौरान रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के डायरेक्टर आकाश अंबानी ने पहले ग्राहक कोआईफोन-7 दिया। रिलायंस जियो की तरफ से सभी आईफोन-7 के लिए खुशकबरी है। जियो आईफोन-7 के ग्राहकों को 15 महीने तक मुफ्त सर्विस देगा।जियो ने ऐलान किया कि सभी आइफोन ग्राहकों को ये सुविधा मिलेगी। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए ग्राहक को 31 दिसंबर से पहले रिलायंस स्टोर से आइफोन फोन खरीदना होगा। वैसे 5 सितंबर को लांच हुआ जियो पूरे देश में अपने ग्राहकों को 31 दिसंबर तक फ्री सेवा दे रहा है। 1 जनवरी 2017 से अगले एक साल के लिए सभी आईफोन ग्राहकों को 1499 रुपये का प्लान मुफ्त मिलेगा। 1499 रुपये के प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग मिलती है। इसके अलावा 20 जीबी 4जी डाटा, अनलिमिटेड नाइट 4जी डाटा, वाई-फाई डाटा 40 जीबी अनलिमिटेड एसएमएस और जियो एप्स मिलेंगे। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए रिलायंस के डिजिटल स्टोर के बाहर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है।

 

reliance-2-585x405

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top