Business Live

टाटा मोटर्स की बिक्री में 2 फीसदी का इजाफा

Ad

नई दिल्ली- टाटा मोटर्स की यात्री और वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में फरवरी में 2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और कंपनी ने कुल 47,573 वाहन बेचे, जबकि साल 2016 के फरवरी माह में कंपनी ने कुल 46,674 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
समीक्षाधीन माह में कंपनी ने घरेलू बाजार में 42,679 वाहन बेचे, जो कि साल 2016 की फरवरी में बेचे गए 41,532 वाहनों से 3 फीसदी अधिक है। चालू वित्त वर्ष में कंपनी ने फरवरी माह तक कुल (निर्यात किए गए वाहन भी शामिल) 4,85,415 वाहन बेचे हैं, जो कि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 6 फीसदी ज्यादा है। वित्त वर्ष 2016-17 में फरवरी माह तक कंपनी ने कुल 4,58,648 वाहनों की बिक्री की थी।

ADVERTISEMENTS Ad

टाटा मोटर्स के अध्यक्ष (यात्री वाहन व्यापार खंड) मयंक पारीक ने बताया, “टाटा मोटर्स के यात्री वाहनों का कारोबार फरवरी में 12 फीसदी बढ़ा है, जिसमें टाटा टियाओ का मजबूत मांग का काफी योगदान है। हमने हाल ही में यूवी हेक्सा लांच किया है, जिसे काफी उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। आने वाले महीनों में इसकी अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top