Sports News

टीम को एक और झटका, एक और खिलाड़ी हुआ वनडे सीरीज़ से बाहर

Ad

नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही वनडे सीरीज़ में टीम इंडिया शानदार फॉर्म में चल रही है। पहली बार दक्षिण अफ्रीका की जमीन में वनडे सीरीज जीतने की कोशिशों में जुटी विराट एंड कंपनी 6 मैचों की वनडे सीरीज़ में 2-0 से आगें है। पहला वनडे मैच भारत ने 6 विकेट से जीता तो वहीं दूसरे वनडे भारतीय टीम ने 9 विकेट से अपने नाम किया। मैच दर मैच भारतीय टीम के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं तो वहीं दक्षिण अफ्रीका टीम की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

 

वनडे सीरीज़ से पहले ही दक्षिण अफ्रीका टीम की जान चोट के कारण एबी डिविलिर्यस बाहर हो गए।वहीं पहले मैच में कप्तान फाफ डु प्लेसिस चोटिल हो गए और वनडे सीरीज से बाहर हो गए। दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीकाई टीम की कप्तानी एडेन मार्कराम को दी गई। दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम केवल 118 रनों पर सिमट गई। सीरीज़ में पीछे चल रही दक्षिण अफ्रीका टीम को एक और झटका लगा है। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक वनडे और टी20 सीरीज से बाहर हो गए है।

बता दें कि डी कॉक को दूसरे वन-डे के दौरान बाएं हाथ की कलाई में चोट लगी और उन्हें इससे ठीक होने में करीब दो से चार सप्ताह का समय लगेगा। इससे पहले कप्तान डू प्लेसी और डिविलियर्स चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। हालांकि, डिविलियर्स चौथे वनडे से टीम में वापसी करेंगे।

Image result for de cook

अफ्रीकी टीम मैनेजर डॉ मोहम्मद मूसाजी ने चोट के बारे में कहा कि क्विंटन डी कॉक को बाएं हाथ की कलाई में चोट लगी है। उन्हें रविवार को सेंचुरियन में खेले गए दूसरे वन-डे के दौरान चोट लगी थी। कॉक को काफी दर्द हो रहा है और वह सहज महसूस नहीं कर रहे हैं। आगे की जांच में पता चला कि उनकी कलाई में सूजन है व बहुत दर्द है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top