Nainital-Haldwani News

लालकुआं:सड़क हादसे में टेम्पो चालक की मौत 

Ad

लालकुआं:अज्ञात वाहन की टक्कर से टेम्पो चालक की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर सांय घोडानाला बिन्दुखत्ता निवासी पत्रकार बसंत पांडेय के छोटा भाई कैलाश पांडे रोज की भांति अपने टेम्पो से रुद्रपुर सवारी छोड़ के बिन्दुखत्ता घोड़ानाला स्थित अपने घर को आ रहा था। नगला बाईपास के पास अज्ञात वाहन ने टेम्पो को टक्कर मार दी। जिससे टेम्पो बीच सड़क में पलट गया। राहगीरों की सुचना पर 108 से घायल कैलाश को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की दो बेटिया है जबकि एक बच्चा उसकी पत्नी के गर्भ में है। कैलाश की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है। पोस्टमार्टम के उपरांत उनका अन्तिम संस्कार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top