Bollywood

दिशा का फोटो शूट हुआ वायरल

Ad

नई दिल्ली–  फिल्म ‘एमएस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी’ में शानदार अभिनय करने वाली दिशा पाटनी का एक फोटो शूट वायरल हो गया।  सेलेब्रेटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने अपना कैलेंडर लॉन्च किया है। इसमें दिशा टॉपलेस पोज  में नजर आई हैं।  यह पहला मौका है जब फोटो शूट के कारण दिशा पाटनी ने सुर्खिया बटोरी हो। दिशा द्वारा अपनी पहली फिल्म में किए गए काम को हर किसी ने सहारा था लेकिन इस फोटो शूट के बाद कई लोगों ने दिसा की निंदा की है। आपको बता दे कि  फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के साथ कई बॉलीवुड हस्तियों ने काम किया है। फैशन फोटोग्राफर डब्बू रतनानी हिंदी फिल्म जगत के सितारों के साथ मिलकर नया कैलेंडर शूट करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इस फोटो शूट पर दिशा पाटनी ने फोटोशूट पर बोलते हुए कहा कि मैं टॉपलेस नहीं थी। आप को कुछ नहीं दिखेगा, सिर्फ मेरी पीठ दिखाई देती है।’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें यह नहीं मालूम कि बोल्ड शूट क्या होता है। उन्होंने कहा कि मैं अपनी बॉडी को लेकर कम्फर्टेबल हूं, इसलिए मुझे कोई दिक्कत नहीं है।’ हालांकि, इस फोटोशूट के सामने आने के बाद कुछ लोग उनके इंस्टाग्राम पर उन्हें अपशब्द कह रहे हैं। एक शख्स ने लिखा  कि सेलिब्रेटी समाज का आइना नहीं, कीचड़ होते हैं।’ हालांकि, काफी लोग दिशा के बचाव में भी कमेन्ट कर रहे हैं और उनका कहना है कि दिशा क्या करे, यह दूसरों को तय करने का हक नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top