Entertainment

बॉलीवुड के हॉट कपल टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का ब्रेकअप? जानिए

Ad

नई दिल्लीः बॉलीवुड में रिश्ते मौसम की तरह पल-पल बदलते रहते हैं। जहां रोज किसी ना किसी यंग एक्टर के लिंकअप की खबरें आती रहती हैं वहीं कुछ महीनों में ब्रेकअप होना भी यहां आम सी बात है। बॉलीवुड में ज्यादातर कपल अपने रिश्ते के बारे में बात करना और खुलासा करना पसंद नहीं करते। ऐसे ही एक बॉलीवुड का हॉट यंग कपल हैं टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का, लेकिन अब दोनों के ब्रेकअप की खबरें सिनेमा जगत में छाई हुई हैं। बता दें कि टाइगर और दिशा लगभग पिछले 3 साल से साथ हैं लेकिन इन दोनों ने आजतक दुनिया के सामने अपने रिश्ते को कुबूल नहीं किया। इन्हें साथ में कई बार लंच और डिनर डेट्स पर भी देखा गया है। लेकिन इन दोनों ने कभी सामने आकर अपने रिश्ते में होने की पुष्टि नहीं की और ना ही कभी रिश्ते में होने की बात से इंकार किया। अब खबर है कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का रिश्ता टूट चुका है। पिंकविला से बात करते हुए इन दोनों के एक कॉमन दोस्त ने बताया,पिछले कुछ हफ्तों से टाइगर और दिशा के रिश्ते में दिक्कतें चल रही थीं।अब इन दोनों ने अपने-अपने रास्ते जाने और इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। इस रिश्ते को तोड़ने का फैसला दोनों ने कुछ हफ्ते पहले मिलकर लिया था।टाइगर और दिशा के साथ-साथ उनके दोस्तों को भी इस रिश्ते के खत्म होने के आसार नजर आ गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

छींकते हुए यूरिन कि समस्या,देखिए साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

जहां दिशा पाटनी की आदित्य ठाकरे से नजदीकियां बढ़ने की खबरें आ रही हैं वहीं माना जा रहा है कि टाइगर से उनका रिश्ता टूटने का कारण ये बिल्कुल नहीं है। दोनों के बीच दिक्कतें काफी लम्बे समय से चल रही हैं।लेकिन वो दोनों अपनी मुश्किलों को सुलझाते रहते थे क्योंकि वे साथ रहना चाहते थे।अब दोनों को समझ आ गया है कि वो प्रेमियों के बजाये दोस्त रहें तो ही अच्छा है।ये ब्रेकअप दोनों की मर्जी से हुआ है और इसके बाद भी दोनों दोस्त बनकर रहेंगे। वैसे टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी को रविवार शाम एक दूसरे के साथ उनके फेवरेट रेस्टोरेंट में डिनर करते देखा गया था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top