Uttarakhand News

देवभूमि में काली करतूत का दाग, 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

Ad

कोटद्वार:देवभूमि में शर्मसार करने वाली घटनाए रुकने का नाम नहीं ले रही है। आईएएस ऑफिसर की बेटी द्वारा पिता पर रेप का आरोप और पौड़ी में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद काली कारतूत की खबर कोटद्वार से आई है। 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के की घटना ने पूरे उत्तराखण्ड को हिला दिया है। आरोपी  का नाम रियाजुद्दीन है और वह मानपुर में नाई की दुकान चलाता है। वह बच्ची को  बहला फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर बच्ची ने पूरी आप बीती परिवार को बताई। एक हफ्ते में इस तरह का यह दूसरा मामला है।

ADVERTISEMENTS Ad

आरोपी की लोगों ने लगाई धुनाई

लोगों को जैसे ही इस बारे में पता लगा उन्होंने आरोपी रियाजुद्दीन की धुनाई लगा दी। इस धुनाई का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कुछ वक्त में बहारी नकारात्मक तत्वों के कारण कोटद्वार का माहौल खराब हुआ है। इस तरह की घटना से माता-पिता के डर लगने लगा है कि उनकी बच्ची कही भी सुरक्षित नहीं है।हैरानी की बात तो ये है कि बढ़ती घटनाओं को देखते हुए भी कोई खास कदम नहीं उठाया जा रहा है। अगर मामले में कोई भी कड़ी कार्रवाई तरीके से की जाए तो हर कोई भी ऐसी हरकत करने से पहले 10 बार सोचेगा। लेकिन पता नहीं क्यों समाज में एक ऐसा संदेश नहीं दिया जाता, जिससे इस तरह की घिनौनी हरकत करने से लोग डरें।

नोट- सोशल मीडिया में जारी वीडियो में गालियों का इस्तेमाल  हुआ है इस कारण से हल्द्वानी लाइव ने खबर में वीडियो नहीं दर्शाया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top