Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में आदमखोर बाघ का आतंक,महिला पर किया हमला,ऐसे बची जान

Ad

नैनीताल जिले में आदमखोर बाघ का आतंक,महिला पर किया हमला,ऐसे बची जान

रामनगरः नैनीताल जिले में पिछले कुछ महीनों से आदमखोर जानवारों का आतंक बढ़ गया है। और एक बार फिर एक आदमखोर बाघ ने एक महिला को अपना निशाना बनाया। कॉर्बेट के बिजरानी रेंज के वन क्षेत्र में गुरुवार को बाघ ने एक महिला पर हमला कर दिया। बाघ के हमले में घायल महिला को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मोहल्ला खताड़ी निवासी नाजरुन पत्नी अब्दुल सलाम का कहना है कि वो कोटद्वार रोड स्थित बिजरानी रेंज के वन क्षेत्र में अपनी बकरियों को चराने गई थी। उसके साथ अन्य महिलाएं भी थीं। इसी दौरान घात लगाए बाघ ने बकरियों पर हमला कर दिया। बकरियों को बचाने के लिए जैसे ही महिला गई तो बाघ महिला पर झपट गया। यह देख वहां पर मौजूद महिलाओं के होश उड़ गए। महिलाओं के शोर मचाने पर बाघ महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद घायल महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व बिजरानी रेंज के रेंजर राजकुमार का कहना है कि बाघ का हमला प्रथम दृष्टयता से संदिग्ध लग रहा है। सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों से जानकारी ली जा रही है। जांच के बाद ही महिला की चोट के कारणों का पता चल सकेगा। वहीं लगातार बाघों के हमलों से लोग काफी डरे हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top