News

दो साल में ही जर्जर हो गई भवाली-भीमताल रोड

Ad

भीमताल। बरसात के मौसम में पहाड़ी क्षेत्र के लोगों के साथ रोड़ की भी अग्नि परीक्षा होती है। पहाड़ी क्षेत्रों में पहले से ही जीवन कठिन होता है उसके साथ अगर रोड के हालात भी बेकार हो तो मामला गंभीर हो जाता है। प्रकाश में आए नए मामले में दो साल पहले डामर से बनाई गई रोड जर्जर हो गई है।इस कारण आजावाही में काफी दिक्कते हो रही है। मार्ग पर पैदा हुए गड्डे देखकर कोई नही कह सकता कि ये रोड़ दो साल पहले बनी होगी। खराब रोड़ के चलते यातायात भी काफी बाधित होता है। इन गड्डो के कारण रोजना सड़क हादसे हो रहे है और वाहन पर सवार लोग घायल हो गए। खुटानी के पास समीप बिरला गेट के समीप मौजूद स्पीड ब्रेकर के भी यात्रियों की परेशानी का मुद्दा बन गया है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग भवाली से मोटर मार्ग में बने गड्ढ़ों की जल्द से जल्द मरम्मत करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

 

 

न्यूज सोर्स- दैनिक जागरण

ADVERTISEMENTS Ad
To Top