Sports News

धीमी बल्लेबाजी के कारण सोशल मीडिया में ट्रोल हो रहे है उत्तराखण्ड के मनीष और ऋषभ

Ad

नई दिल्ली:भारत,बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत मंगलवार को हुई। पहले मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 5 विकेट से मात दी। भारतीय टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही निराशाजनक रही। भारतीय टीम की ओर से बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा शिखर धवन ने 90 रन बनाए। वहीं रोहित शर्मा शून्य, सुरेश रैना 1,मनीष पांडे 37,ऋषभ पंत 23 और दिनेश कार्तिक ने 13 रनों का योगदान दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवर में केवल 175 रन बनाए। भारतीय टीम के कम स्कोर की वजह मनीष पांडे और ऋषभ पंत की धीमी बल्लेबाजी रही। दोनों खिलाड़ी के रनों को मिला दिया जाए तो कुल योग 60 रनों का रहा,लेकिन दोनों ने इसके लिए 58 गेंदें का सहारा लिया। पंत और पांडे की धीमी बल्लेबाजी के कारण ही तेजी से रन बना रहे शिखर धवन पर दवाब आ गया और वो 90 रनों पर आउट हो गए। ऋषभ पंत भारतीय टीम में मिले मौके को भूना नहीं पाए। धीमी बल्लेबाजी के अलावा उन्होंने एक कैच भी छोड़ा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने पहला विकेट जल्दी ही खो दिया था। इसके बाद भी मेजबान बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। तीसरा ओवर खत्म होने से पहले ही श्रीलंका का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया था। भुवनेश्वर कुमार और जमप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में टीम की गेंदबाजी बेसर साबित रही। श्रीलंका ने 9 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका की ओर बल्लेबाजी में कुषल परेरा ने मात्र 37 बॉलों में 66 रनों की पारी खेली। वहीं तिषरा परेरा ने मात्र 10 गेंदों में 22 रन बनाए।

 

 

भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी में जयदेव उन्नाकद ने 3 ओवर में 35 रन दे डाले। वहीं युजुवेद्र चेहल और सुंदर ने दो विकेट जरूर लिए लेकिन वो श्रीलंका के बल्लेबाजों की तेज रन बनाने की गति वो रोकने में कामयाब नहीं हुए। भारतीय टीम को अगला मुकाबला बांग्लादेश से 8 मार्च को खेलना है। पहले मैच में टीम के प्रदर्शन ने टीम मैजेमेंट की चिंता बढ़ा दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top