Sports News

धोनी की दीवानगी के लिए स्कूटी ने हमर का किया पीछा

Ad

नई दिल्ली: भारतीय वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का वास्तविक चरित्र कैसा है ये पूरी दुनिया पिछले 12 सालों से देख रही है। खेल भावना से कभी खिलावाड़ ना करना धोनी की कामयाबी का राज रहा है । इसी कारण क्रिकेट फैंस एक खिलाड़ी के साथ-साथ एक व्यक्ति के तौर पर भी आइडल मानते है। हजारों कामयाबी के बाद भी धोनी जीवन के मूल मंत्रों को नही भूले है तभी उनकी दरयादली के किस्से अक्सर सामने आते है। धोनी को पूरा देश प्यार करता है। उनके फैंस उनकी झलक पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते है। रांची में धोनी के एक फैन ने अलग ही दीवानगी सामने आई। मीडिया में आई खबर के अनुसार इस लड़की फैन ने धोनी के साथ एक सेल्फी के लिए अपनी स्कूटी से उनकी हमर गाड़ी का काफी दूर तक पीछा किया। धोनी बुधवार को अपनी हमर गाड़ी ड्राइव कर मुंबई जाने के लिए रांची एयरपोर्ट के लिए निकले थे। लड़की फैन का नाम आराध्या है जो फैशन डिजाइनिंग की कोर्स कर रही है। आराध्या ने जब धोनी को देखा तो स्कूटी को तेजी से सड़कों पर दौड़ाना शुरू कर दिया। वहीं धोनी भी तबतक एयरपोर्ट के टर्मिनल तक पहुंच चुके थे। सूत्रों के मुताबिक स्कूटी से पीछा कर रही लड़की अराध्या ने धोनी को आवाज दी और कहा ‘प्लीज एक सेल्फी।’ आराध्या ने धोनी से दुबारा कहा कि ‘सर एक सेल्फी ले लें’। धोनी ने भी मुस्कुराते हुए उसे सेल्फी लेने की इजाजत दे दी।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top