Uttarakhand News

नैनीताल का एक गांव जहां मौत के इंतजार में रहते हैं लोग

Ad

https://youtu.be/G-52ZxDaqQo

ADVERTISEMENTS Ad

 

नैनीताल:नीरज जोशी: उत्तराखण्ड को विकसित प्रदेश बनाने का बड़ा शोर मचाया जाता हैं। राजनेता इसे विकसित प्रदेश बनाने के दावे करते नहीं थकते हैं, लेकिन बातों से ही विकास नहीं होता है। विकास के लिये जरूरी हैं कि बुनियादी सुविधाए जनता तक पहुंचाई जाए। लेकिन नैनीताल जिले में एक खूपी नामक गांव ऐसा भी जहां लोग पिछले कई सालों से डर के सांए में जीने को मजबूर हैं। यहां के ज्यादातर मकानों में दरारे पड़ी है और यह बड़ी होती जा रही है। सड़कों का हाल भी बुरा है और वह धस चुकी है।चुनाव आने से पहले विकास की बात होती है लेकिन बाद में वह सपना साबित होती है। स्थानीय लोग भी उम्मीद में है कि कोई भगवान का रूप लेकर उनके गांव में आएगा और उनकी परेशानी को दूर करेगा।

यह भी देखें-रक्त चाप की समस्या होगी दूर

https://youtu.be/h-fuAru5L8s

खूपी गांव नैनीताल जिला मुख्यालय से मात्र 10 किलोमीटर दूर है। गांव के नीचे बहने वाले पाइंस नाले की वजह से यह गांव भूस्खलन की जद में हैं।भूस्खलन होने का प्रमुख कारण नैनीताल से कुरिया गांव तक बहने वाला पाइंस नाला है जिसकी सुरक्षा दीवारे 2007 की दैवीय आपदा में बह चुकी है जिस कारण यह नाला जमीन काट रहा है। इसी कारण से घरों में दरारे और सड़के खराब हो रही है। गांव वालो की मानें तो अपनी गुहार हर जगह लगा चुके हैं लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधि ने केवल आश्वासन तो दिये पर परिणाम शून्य  ही रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना हैं कि बरसात के मौसम में गांव वालों पर खतरा और भी बढ़ जाता है।वही जन प्रतिनिधियो द्वारा हर बार गांव के लोगो को उचित सुख सुविधा का भरोसा दिलाया गया है लेकिन ग्रामीणों को आजतक मिला है तो केवल झूठे सपने। प्रशासन इन सभी बातों के नजरअंदाज कर रहा है।

यह भी देखे: साइटिका का दर्द इस दवा से होगा दूर

https://youtu.be/hsmPybu2ApA

ब्लॉक प्रमुख भीमताल गीता बिष्ट के अनुसार उन्होंने कई बार चेक डेम और गांव के विस्थापन के
लिए सरकार  को लिखा है लेकिन अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गयी है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top