Regional News

नैनीताल: नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया गया स्वच्छता का संदेश

Ad


नैनीताल:पंकज कुमार: ​स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज  के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियों द्वारा आज श्री राम सेवक सभा मल्लीताल नैनीताल और भोटिया मार्केट में नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया। इसमें स्वच्छता,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संबधित संदेश प्रसारित किए गये।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य एम के सिंह व राष्ट्रीय सेवा योजना पॉलीटेक्निक नैनीताल प्रमुख श्रीमती सावित्री पवार द्वारा की गयी। श्रीमती सावित्री पवार ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा 1 अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। उनके स्वयंसेवक गांव व शहर दोनों को इस तरह की गतिविधियों से जागरूक करना जारी रखेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad


कार्यक्रम में इसके अतिरिक्त विधालय प्रशासन के श्री अनिल रौतेला, श्री कमल,श्री भंडारी मौजूद थे।छात्रों में मोहम्मद तालिब,दीपांशु कुंवर,गौरव,दिव्या, अंजली व अन्य स्वयंसेवक थे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top