Nainital-Haldwani News

नैनीताल: पार्किंग की समस्या जल्द होगी दूर,बनेगी हाईटैक पार्किंग

Ad

नैनीताल:  नैनीताल की पार्किंग समस्या को दूर करने के लिए कमिश्नर डी सैन्थिल पाण्डियन ने (चार खेत)  में बहुमंजिला पार्किंग बनाने के निर्देश दिए है। उन्होंने पार्किंग प्रस्ताव को 15 दिन के भीतर एडीबी पर्यटन को निर्देश दिए है। कमिश्नर पाण्डियन ने कहा कि एडीबी पर्यटन को पार्किंग निर्माण के लिए धनराशि पर्यटन विभाग द्वारा दी जायेगी। उन्होंने कहा कि नैनीताल में पार्किंग कि समस्या लंबे समय से है और इससे सेलानियों के साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि पार्किंग व्यवस्था शहर के बाहर की जाए ये ही आखिरी विकल्प है।  नारायण नगर में बहुमंजिला पार्किंग बनेगी जो सभी सुविधाओं के लिये लैस होगी। पार्किंग में विश्राम कक्ष, रेस्ट्रो, चिन्ड्रन पार्क के साथ ही हाईटैक शौचालय भी बनाया जाएगा उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट बंदना सिंह को निर्देश दिए कि पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर नक्शा तैयार करें। उन्होंने ये भी कहा कि नारायण नगर से यात्री पर्यटकों को शहर तक लाने ले जाने के लिये शटल सेवा लगाई जाएगी और उन्होंने इसका भी प्लान तैयार करने को कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top