Nainital-Haldwani News

नैनीताल- मुख्य बाजार में स्थित दुकान में चोरों ने किया हाथ साफ

Ad

नैनीताल- नैनीताल के मल्लीताल न्यू पालिका बाजार में चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक और गिफ्ट आइटम की दुकान में धावा बोल दिया। चोरों ने  दुकान की दीवार तोड़कर पीछे के रास्ते से घुसकर दुकान से लाखों के सामान में हाथ साफ कर दिया। मुख्य बाजार से चोरी की घटना ने एक बार पुलिस की चौकसी पर सवाल खड़ा कर दिया है। पुलिस द्वारा रोज गश्त की जाती है लेकिन उसके बाद भी चोर अपनी मसूबों में कामयाब हो रहे है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दे कि समीपवर्ती मनोरा गांव निवासी महेंद्र पाल सिंह बिष्ट की न्यू पालिका बाजार में गिफ्ट व इलेक्ट्रानिक आइटम की शॉप है। वो रात नौ बजे दुकान बंद करके चल दिया। सुबह आकर अब उसने दुकान शटर टूटा देखा तो उसके होश उड़ गए। महेंद्र ने तुरंत इस घटना की खबर पुलिस को दी। दुकान स्वामी महेंद्र के मुताबिक चोर कीमती घड़ियां, बच्चों के गेम्स, टॉर्च, इमरजेंसी लाइट, बच्चों की गाड़ियां ले उड़े। जिनकी कीमत लाखों में आंकी गई है। सूचना मिलने के बाद कोतवाल अरुण कुमार मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। व्यापार मंडल मल्लीताल के अध्यक्ष किशन नेगी, पूरन महरा, कुंदन बिष्ट आदि ने चोरी की घटना पर आक्रोश जताते हुते चोरी का खुलासा और सामान की बरामदगी की मांग पुलिस से की है।

 

 

 

फोटो सौजन्य-दैनिक जागरण

ADVERTISEMENTS Ad
To Top