Nainital-Haldwani News

नैनीताल रोड में हुआ एक्सीडेंट, दो युवकों की मौत

Ad

हल्द्वानी:नैनीताल रोड़ की सुबह की शुरूआत एक एक्सीडेंट के साथ हुई। जिसमें कार में सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कार की स्पीड़ काफी तेज थी और वो अपना नियंत्रण खोकर डिवाइडर से जा टकराई। फोर्ड कार (पीबी10जीजी3677) में सवार युवक पंजाब के रहने वाले थे। जिसमें  परविंदर सिंह(25) पुत्र हरविंदर सिंह और कुलदीप शर्मा(26) पुत्र राजेश शर्मा सवार थे।

ADVERTISEMENTS Ad

ये हादसा एसएच-84 कैफे के सामने हुआ। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने भोटिया पड़ाव पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस की छानबीन में  युवकों के पास क्लार्क हाॅलीडे के पहचान पत्र  मिले जिनमें उनका पद असिस्टेंट मैनेजर दर्शाया गया था। पुलिस ने क्लार्क इन होटल में सूचना दी है और  दोनों शवों को मुर्दा घर में रखवा दिया है। पुलिस को जानकारी मिली है कि दोनों किसी काम से आए थे और वापस लौट रहे थे तभी ये हादसा हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top