Regional News

नोटबंदी गरीबों के साथ मोदी सरकार का छल: नैनीताल कांग्रेस

Ad

नैनीताल:पंकज कुमार: बुधवार को सरोवर नगरी नैनीताल ‌‌‌मे कांग्रेस कमेटी के तत्वाधन मे प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या के नेतृत्व मे तल्लीताल गॉधी चौक मे नोटबंदी के कारण जान गंवाने वाले १५० लोगों को याद कर दो मिनट का मौन रखा| हल्द्वानी लाइव से बात के दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि केन्द्र की सरकार ने आम जनता के जेब ने डांका डाला है। गैस के दाम दोगुने तिगने बड़ा दिया गया है |आज गरीब दो वक्त की रोटी के लिए परेशान है। केन्द्र सरकार नोटबंदी से देश का काला धन निकालने व अच्छे दिनों का सपना दिखाकर देश सी जनता को गुमराह किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जीएसटी को देश में तभी लागू कर देते लेकिन मनमोहन की सरकार ने जनहित में ऐसा करना मुनासिव नहीं समझा। केंद्र ने कालेधन के एवज में गरीब जनता से बैंकों में खाते खुलवाये गये और कहा गया था कि १५-१५लाख गरीबों के खाते में आयेगें। वर्तमान में वो गरीब के खाते वीरान से पड़ गए हैं और गरीबों के चेहरे में सिर्फ खामोशी छा गयी हैं| इस कार्यक्रम में मारुति साह,डॉ महेन्द्र पाल,सैय्यद नदीम,डीडी  रुवाली, सचिन नेगी,अविनाश जाटव,खष्टी देवी,भगवती देवी,मुन्नी तिवारी,डी के डालाकोटी,पुष्कर मेहरा,धीरज,ललित,गोपाल,विपिन,किशन,पप्पू,शान अख्तर इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे|

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top