National News

नोटबंदी सर्वे-पीएम के साथ देश की 90 प्रतिशत जनता

Ad

नई दिल्ली-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 8 नवम्बर को 500 और 1000 के नोट बंद करने के बाद अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। लोगों की राय जानने के लिए पीएम ने एक ऐप लांच की। जिसमें लगभग 90 प्रतिशत लोगों ने पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले को सही बताया। बता दे इस विषय में पीएम मोदी ने नरेंद्र मोदी ऐप पर लोगों से एक सर्वे में हिस्सा लेने और 10 सवालों के जवाब देने को कहा था। राय के  बारे में जानकारी पीएम मोदी ने खुद ट्वीट करके दी और उन्‍होंने जनता का आभार भी माना। रिपोर्ट के अनुसार 98 प्रतिशत लोगों ने कहा कि भारत में कालाधन मौजूद है। 90 प्रतिशत लोगों ने 500 और 1000 के नोट बैन करने के मोदी सरकार के फैसले का समर्थन किया। वही 43 प्रतिशत लोगों ने कहा कि नोटबंदी के फैसले से हमें कोई तकलीफ नहीं हुई। 48 प्रतिशत लोगों ने कहा कि हमें दिक्कत तो हुई, लेकिन एक बड़े कदम के आगे इन दिक्कतों को झेलने के लिए तैयार हैं।
इसके साथ ही  99 प्रतिशत लोगों ने कहा कि भारत में भ्रष्टाचार और कालाधन की दिक्कत है, जिससे लड़ने और उखाड़ फेंकने की जरूरत है। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार 92 प्रतिशत लोगों ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी सरकार की कोशिशें बेहद अच्छी हैं। 92 प्रतिशत लोगों ने माना कि नोटबंदी से कालाधन, भ्रष्टाचार और आतंकवाद को रोकने में मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top