Viral

परंपरा-एक गांव जहां शादीशुदा महिलाएं पांच दिन तक नहीं पहनती हैं कपड़े…

नई दिल्ली: हमारे देश भारत में कई तरह की परंपराओं को अपनाया जाता है। हम भले ही 21वीं सदी में रह रहे हो लेकिन हर गांव में अलग-अलग प्रथा मानी जाती है। आज हम आपको ऐसी परंपरा के बारे में बताने जा रहे है जिसे सुनकर आप चौक जाएंगे।  सुनने में भले ही आपको अजीब लगे, लेकिन भारत में एक जगह ऐसी भी है, जहां की शादीशुदा महिलाएं 5 दिनों तक कपड़े नहीं पहनती है। इन पांच दिनों में वो बिना कपड़ों के ही रहती है। ऐसा कई वर्षों से चला आ रहा है और अभी भी मान्य है।

हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण घाटी में पीणी गांव में यह परंपरा मानी जाती है। इस गांव में साल में 5 दिन औरते कपड़े नहीं पहनती। इस परंपरा की खास बात यह हैं कि वह इस समय पुरुषों के सामने नहीं आती। यहां तक की महिला के पति भी अपनी पत्नी से दूर रहता है। इस परंपरा को सावन के महीने में अपनाया जाता हैं। पूर्वजों के समय से ही यह परंपरा चली आ रही है। कहते है कि अगर इस गांव में आज कोई भी स्त्री इस कार्य को नहीं करती हैं तो उसके घर में अशुभ हो जाता है। इसकी वजह से इस परंपरा को निभाया जाता है। अब यह परंपरा को बदल दिया गया हैं।औरतें इन 5 दिनों में कपड़े नहीं बदलती और काफी बारीक कपड़े पहनने लगी हैं। अगस्त के इन दिनों में लोग हंसना भी बंद कर देते है और विशेष पूजा भी की जाती हैं। इस रीति-रिवाज की खास बात यह है कि इसकी वजह से लोग 5 दिन बुराई से दूर रहते हैं।

वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाएं

Pages: 1 2

To Top