Sports News

पहले टी-20 हार के बाद टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर

Ad

नई दिल्ली- भारतीय टीम को 26 जनवरी को मिली हार के बाद एक और झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी के पिता का कल रात निधन हो गया। शमी कानपुर से सीधा अमरोहा के लिए रवाना हो गए हुए। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ(यूपीसीए) के सचिव युद्धवीर सिंह के अनुसार कल मैच के बाद खबर आई कि मुरादाबाद के पास अमरोहा में रहने वाले शमी के पिता का अचानक निधन हो गया। इसके बाद संघ ने तुरंत शमी के लिए गाड़ी और सुरक्षा का इंतजाम किया और वह रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मुरादाबाद रवाना हुए। उन्होंने कहा इस मुश्किल घड़ी में संघ ुनके साथ खड़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने बताया कि भारतीय और इंग्लैंड टीम के बाकी खिलाड़ी आज सुबह नौ बजे विशेष बसों से लखनऊ गये और फिर वहां अमौसी हवाई अड्डे से विमान से अगला टी20 मैच खेलने नागपुर रवाना हो गए. दूसरा टी20 नागपुर में 29 जनवरी को खेला जाएगा।शमी अगले मैच में भारतीय टीम का हिस्सा होगे या नही अभी इस बारे में कोई जानकारी सामने नही आई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top