Dehradun News

उत्तराखंड: बची सिंह रावत के बाद भाजपा के एक और बड़े नेता का निधन

Ad

देहरादून: पूर्व सांसद बची सिंह रावत के बाद भाजपा ने एक और बड़े नेता को खोया है। गंगोत्री विधानसभा से भाजपा विधायक गोपाल रावत का निधन हो गया। वह देहरादून के गोविंद अस्पातल में भर्ती थे। उन्हें कैंसर था। इसके अलावा वह पीलिया से भी ग्रस्त थे। कैंसर के लिए उनका मुंबई में भी इलाज चला था। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद वह राज्य वापस आ गए। पीलिया होने के वजह से कुछ दिन पहले वह हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। गुरुवार को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उनका निधन हो गया। गोपाल रावत के साथ उनके बेटे उनकी बेटी और मामी देहरादून के गोविंद अस्पताल में मौजूद हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

खबरों की मानें तो उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को उत्तरकाशी में होगा। उनके निधन पर राजनीतिक व सामाजिक संगठन ने शोक जताया है। गोपाल रावत गंगोत्री विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर दो बार विधायक रहे हैं। गोपाल रावत के निधन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, टिहरी सांसद माला राज्यलक्षमी शाह ने दुख व्यक्त किया। 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top