National News

पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन के जवाब में भारतीय सैनिकों का शिकार बने सात पाकिस्तानी रेंजर और एक आतंकवादी

Ad

नई दिल्ली- एजेंसी: पाकिस्तान को भारतीय सैनिकों ने एक बार फिर मुंहतोड़ जवाब दिया है।  सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू क्षेत्र के हीरानगर सेक्टर में सीमा पर पाकिस्तान रेंजरों के स्नाइपर हमले का  मुंहतोड़ जवाब दिया जिसमें सात पाकिस्तानी रेंजर और एक आतंकवादी मारा गया।बीएसएफ के प्रवक्ता ने यहां बताया कि पाकिस्तान की ओर से राजौरी सेक्टर में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया।
सतर्क जवानों ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया जिसमें एक जवान काे गोली लग गई। वही इस कार्रवाई को पाकिस्तान ने नाकारा है। उसके अनुसार उसका कोई रेंजर नही मरा है। अपने आप को विश्व के सामने स्वच्छ दिखाने के लिए उसने पहले भी ऐसा किया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top