Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: चाइनीज प्रोडक्ट का विरोध,कुम्हार खुश

Ad

हल्द्वानी। पूरे भारत में चाइनीज सामानों की बिक्री पर विरोध चल रहा है। भारतीय बाजारों में चीन की वस्तुओं का क्रोधितअंदाज में विरोध हो रहा है। हल्द्वानी में भी कई संगठनों ने विरोध का बिगुल बजा दिया है। दीवाली पर चाइनीज वस्तुओं का हो रहे विरोध से शहर कुम्हार काफी खुश है। कुम्हारों का कहना है कि लड़ियों की बिक्री कम होने से पारंपरिक मिट्टी के दीयों की बिक्री बढ़ी है। इसके साथ ही बाजारों में पहली बार ज्य़ादातर दुकानों पर सिर्फ मिट्टी के ही दीए बिक रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

वही कई दुकानदारों का कहना है कि पिछले साल चाइनीज सामान की बिक्री होने से उनको काफी नुकसान झेलना पड़ा था, लेकिन इस बार जो वर्तमान समय में बाजार की स्थिति बनी हुई है उससे नुकसान की भरपाई होने की उम्मीद है। चीन की वस्तुओं के खिलाफ विरोध पाकिस्तानी घुसपैठियों के साथ मिले रहने की खबर सामने आने के बात से शुरू हुआ है। भारतीय सेना ने भी कई जगहों से पाकिस्तान के साथ चीन के झंडे भी मिले है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top