National News

आंतकवाद के साए के बीच दिल्ली और पंजाब में रेड अलर्ट

Ad

नई दिल्ली- पंजाब में गुरुदासपुर बॉर्डर के पास सात आतंकियों के देखे जाने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट और सभी मेट्रो स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त कर दी गई है। अमृतसर से मिली खुफिया जानकारी के अनुसार, चकरी और गुरुदासपुर चौकी के पास सात आतंकी कैप्टन और सुबेदार रैंक के आर्मी यूनिफॉर्म हासिल करने में सफल हो गए हैं। यह आशंका है कि घुसपैठ के बाद आतंकी इन यूनिफॉर्म को पहनकर घूम रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

यह जानकारी के मिलने के तत्काल बाद पंजाब में चुनाव ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों और दिल्ली एयरपोर्ट तथा मेट्रो स्टेशनों में लगे सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस को देखते हुए पहले से ही एयरपोर्ट पर उच्च स्तर की सुरक्षा है और दो अतिरिक्त सुरक्षा लेयर बनाए गए हैं। इसी तरह मेट्रो की सुरक्षा में एक और लेयर तैनात कर दिया गया है। मेट्रो में पहली सुरक्षा लेयर लाइन में लगे लोगों के पास और उसके बाद मेटल डिटेक्टर के पास एक लेयर तैनात है।

हालांकि लोगों को इससे थोड़ी दिक्कत हो रही है, क्योंकि सीआईएसएफ के जवान अक्सर दो जगह सामान की जांच कर रहे हैं। एक यात्री ने बताया कि कई जगह सीआईएसएफ के लोग महिलाओं से उनकी ज्वैलरी भी निकलवा ले रहे हैं। कई यात्रियों से एंट्री गेट पर सामान जांच करवाने को कहा जा रहा है।

 

न्यूज सोर्स- हिन्दीखबर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top