National News

पीएनबी के बैंक अफसर ने की आत्महत्या

Ad

काशीपुर-  काशीपुर में पीएनबी के बैंक अफसर  ने पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि उन्होंने  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और मृतक के परिवार को भी सूचित कर दिया गया है। मृतक का नाम शैलेंद्र मल्ल है।

ADVERTISEMENTS Ad

आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि शैलेंद्र मल्ल (40 वर्ष) पुत्र गणेश लाल निवासी सरस्वती विहार देहरादून माता मंदिर रॉड स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की मुख्य शाखा में स्केल-वन अफसर के पद पर तैनात थे।वह कुंडेश्वरी रोड स्थित आनंद होम्स में अकेले किराए पर रह रहे थे।उनका परिवार देहरादून में ही रहता है।शैलेंद्र के दो बच्चे हैं।शानिवार सुबह शैलेंद्र मल्ल ने पांचवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। बैंक कर्मियों के मुताबिक शैलेंद्र दो साल पहले देहरादून से ट्रांसफर होकर यहां आए थे।

 

news source-https://uttaranchaltoday.com/

ADVERTISEMENTS Ad
To Top