Uttarakhand News

पीएम मोदी ने कहा बाबा का मिला आर्शिवाद, तभी 122 करोड़ लोगों का प्रधान सेवक हूं

Ad

केदारनाथ: पीएम मोदी साल में दूसरी बार केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने केदारबाबा की पूजा कर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों को नववर्ष की बधाई दी। पीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए केदारनाथ में गुजारे अपने दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा ने मुझे जनसेवा का मौका देने के लिए ही केदारनाथ से विदा किया। उन्होंने कहा कि केदारबाबा के आर्शिवाद से ही वह 122 करोड़ लोगों की सेवा कर रहे है और यही बाबा व बदरीविशाल की सेवा है। पीएम मोदी ने कहा कि जन सेवा ही बाबा की सेवा है। उन्होंने कहा कि बाबा ने मुझे दिवाली जैसे पर्व के दौरान मुझे अपनी शरण में बुलाया है। पीएम मोदी ने साल 2013 में आई आपदा में मारे गए लोगों को भी श्रद्धाजंलि दी। पीएम ने अपने इस दौरे में 5 योजनाओं का भी शिलान्यास किया।

ADVERTISEMENTS Ad

पीएम मोदी ने कहा कि आपदा के वर्ष में गुजरात का सीएम था। मैने केदारनाथ को एक बार फिर खड़ा करने का अपना प्लान राज्य सरकार के सामने रखा था लेकिन राजनीतिक मतभेदों के कारण मुझे यह अवसर नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि नई योजनाओं के लागू होने के बाद केदारनाथ की जरूरतों के हिसाब से कार्य किया जाएगा। मंदिर मार्ग कौ चौड़ा किया जाएगा। गौरीकुंड से केदारनाथ ट्रैक को भी चौड़ा किया जाएगा।  मंदाकिनी और सरस्वती नदी के संगम में घाट बनाया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की सभी सरकारों को केदारनाथ के पूर्ण निर्माण के लिए अपनी भागीदारी के लिए भी न्योता दिया। उन्होंने कहा कि हम ऐसा काम करेंगे जो पर्यावरण के सौंदर्य को भी बनाए रखेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top