World News

पीएम मोदी से आज बात करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Ad

नई दिल्ली– न्यूजरुमपोस्ट– अमेरिका के 45वें राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ ले चुके डोनाल्‍ड ट्रंप आज रात 11:30 बजे पीएम मोदी से फोन पर बात करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने ट्रंप को राष्‍ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद फोन पर बधाई दी थी।

ADVERTISEMENTS Ad

उनके इस पद पर बैठने के बाद भारत और अमेरिका के बीच रिश्‍तों को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं वहीं भारत खुद यह देखना चाहता है कि ट्रंप की भारत के प्रति क्‍या पॉलिसी है।व्‍हाइट हाउस से जारी ट्रंप के शेड्यूल में बताया गया है कि वो सुबह ब्रेकफास्‍ट के बाद 11.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे। भारतीय समयानुसार यह फोन रात 11.30 बजे आएगा। जिसके बाद वो सीआईए अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।फिलहाल यह साफ नहीं है कि ट्रंप का यह फोन कॉल महज एक औपचारिक कॉल है या इस दौरान वो भारत और अमेरिका के रिश्‍तों को लेकर भी कुछ कहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top