Uttarakhand News

पुलवामा हमला बड़ा खुलासा: आतंकियों को पाकिस्‍तान सेना से मिला था RDX !

Ad

नई दिल्ली: पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद एक बड़ा खुलासा सामने आ रहा है। भारतीय सेना की जांच में सामने आया है कि आतंकियों की मदद पाकिस्तान की तरफ से हुई थी। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिल पर हुए हमले को लेकर भारतीय सेना की तरफ से आए बयान में कहा गया है कि इस हमले में जैश ए मोहम्मद की मदद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा की गई थी। जैश ने पाकिस्‍तान और ISI की मदद से पुलवामा में हमला किया है। सेना ने इस हमले के मास्‍टरमाइंड और जैश कमांडर कामरान उर्फ गाजी की मौत की पुष्‍टि भी कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स के जीओसी लेफ्टिनेंट कर्नल केजेएस ढिल्लन ने बताया कि इस हमले में ISI के हाथ होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। जैश-ए-मोहम्मद पाकिस्तान फौज द्वारा ही पैदा हुआ है। इस हमले में पाकिस्तानी सेना का 100 फीसदी इनवॉल्वमेंट हैं। इसमें हमें और आपको कोई शक नहीं है।’ इसके अलावा उन्होंने इस बात की पुष्टि भी कर दी हमले के 100 घंटे को भीतर पुलवामा हमले में शामिल आतंकी संगठन जैश के 3 कमांडर ढेर हुए हैं।

बता दें कि इस मुठभेड़ में भारतीय फौज के 4 जवान भी शहीद हुए। आतंकी हमले के बाद देश का माहौल गर्म है। पूरा भारत इस आतंकी हमले का बदला चाहता है। इसके अलावा कश्मीर से पत्थरबाजी की घटनाएं भी सामने आई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top