Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: CRPF कैंप में सब इंस्पेक्टर ने पत्नी को वीडियो कॉल करते हुए फांसी लगाई

Ad

हल्द्वानी: आत्महत्या के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अधिकतर मामलों में मानसिक तनाव ही जिम्मेदार रहा है। एक नया मामला काठगोदाम से सामने आया है। सब इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने सीआरपीएफ कैंप में अपनी जीवन लीला को समाप्त किया। चौकाने वाली बात ये है कि केवल तीन महीने पहले ही सब इंस्पेक्टर की शादी हुई थी और पत्नी को वीडियो कॉल करते हुए ही उन्होंने ये कदम उठाया। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

मृतक की पहचान 26 वर्षीय सचिन मान के रूप में हुई है। वह हरियाणा के झज्जर जिले के बिथला तहसील निवासी थे। वह एक महीने पहले ही ट्रेनिंग के खत्म होने के बाद काठगोदाम आए थे। आगे पढ़ें…

बताया जा रहा है कि वह अपनी नौकरी से खुश नहीं थे और परिवार को कई बार नौकरी छोड़ने की बात कह चुके थे। उन्हें समाझाने के लिए माता-पिता शुक्रवार को ही काठगोदाम पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक शनिवार को परिजन के सीआरपीएफ कैंप से जाने के बाद सचिन ने पत्नी को वीडियो कॉल किया और आत्महत्या कर ली। सचिन का शव बैरक में पंखे के सहारे लटका हुआ था। इस दौरान उनके माता-पिता ने शहर नहीं छोड़ा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top