Business Live

पेटीएम को मिली ऐतिहासिक कामयाबी

Ad

नई दिल्ली– देश की मशहूर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कंपनी को बड़ी कामयाबी मिली है। पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने जानकारी दी कि पेटीएम को पेमेंट बैंक बनने की मंजूरी मिल गई है। पेटीएम पेमेंट बैंक में विजय शेखर शर्मा का 51 फीसदी हिस्सा होगा।  पेटीएम ने कहा है कि कंपनी का लक्ष्य हर भारतीय को बैंक की सहूलियत देना और टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के दम पर बैंकिंग की दुनिया में अपनी पैठ बनाना है। देश की पहली ब्रांच फरवरी में नोएडा में खुलने जा रही है। पेटीएम संस्थापक व सीइओ विजय शेखर शर्मा ने स्पष्ट किया है कि यह पेमेंट बैंक पूरी तरह से भारतीय बैंक के रूप में कार्य करेगा। आपकों बता दे कि नोटबंदी के बाद से पेटीएम का इस्तेमाल तेजी से बड़ा है । कंपनी ने लोगों को पेमेंट का आसान रास्ता दिखाया है। इसके साथ ही आपकों बता दे कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने अकाउंट से सभी ई-वॉलेट को ब्लॉक कर दिया है। अब एसबीआई की नेट बैंकिंग से पेटीएम, मोबीक्विक, एयरटेल मनी समेत किसी भी ई-वॉलेट में पैसे ट्रांसफर नहीं किए जा सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top