Uttarakhand News

बदरीनाथ हाईवे: खाई में गिरी ऑल्टो कार, 28 साल के युवक की मौत

Ad

नैनीताल: बदरीनाथ हाईवे पर गौचर-कर्णप्रयाग के मध्य चटवापीपल पर हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दो लोग घायल हुए है। बताया जा रहा है कि आल्टो कार मध्य चटवापीपल पर अनियंत्रित होकर 250 मीटर खाई में गिर गई। लोगों के सूचना के बाद एसटीआरएफ की टीम गौचर से रेस्क्यू के लिए पहुंची और घायलों को खाई से निकाला गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस घटना के बाद इंस्पेक्टर विकास पुंडीर ने बताया कि कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी थी। जबकि दूसरा घायल था। घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही शव सिविल पुलिस के सुपर्द कर दिया। कार में सवार एक व्यक्ति घायल अवस्था में खाई से जैसे-तैसे सड़क पर पहुंचा और मदद मांगी। इसके बाद लोगों को वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली। हालांकि हादसे के सही कारणों की जानकारी नहीं मिल पा रही है। हादसे में धीरज थपलियाल (28 वर्ष) पुत्र प्रेम थपलियाल निवासी ढाक और संजय उनियाल (32 वर्ष) पुत्र जगदीश उनियाल निवासी जोशी मार्ग घायल हो गए हैं। जबकि अनुज पंत (28 वर्ष) पुत्र भरत पंत (मृतक) निवासी तपोवन चमोली उत्तराखंड की मौत हो गयी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top