News

बागेश्वर में प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा युवाओं ने निकाली आक्रोश रैली

Ad

बागेश्वर: उत्तराखण्ड 2017  विधानसभा  चुनाव का काउट-डाउन शुरू हो गया है। राजनीतिक दलों से एक दूसरे पर आरोप लगाने का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। प्रदेश में रैलियों के आयोजनों की शुरूआत हो गई है। भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ भ्रष्टाचार से लेकर प्रदेश को विकास से दूर रखने का आरोप लगाते हुए निशाना साधना शुरू कर दिया है। इसी मुहिम में   बागेश्वर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की युवा आक्रोश रैली के तहत घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश के दिग्गज नेता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, पार्टी नेता प्रकाश पंत, बलवंत सिंह भौर्याल भी मौजूद रहे। रैली भाजपा जिला कार्यालय से शुरू हुई और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली में भाजपा लाओं कांग्रेस भगाओं के नारे गूंज रहे थे।  नगर के नुमाइस खेत मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर तीखे बाणों से हमला किया ।  उन्होंने कहा की प्रदेश में चल रही कांग्रेस सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार की सरकार बन गई है और जल्द इसका पतन निश्चित है। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश को कांग्रेस ने किया दिया है। पिछले पांच सालों में खुश और क्राइम से दूर रहने वाला प्रदेश बदमाशों का गण बन गया है। लोगों के विकास के लिए आए पैसा का इस्तेमाल राज्य सरकार के नेताओं ने अपनी जेब भरने के लिए किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने का लक्ष्य है कि हम लोगों तक राज्य सरकार की काली करतूत का सबूत दे।

ADVERTISEMENTS Ad

भाजपा नेताओं ने साफ कहा कि कांग्रेस का वक्त समाप्त हो गया है। उसने प्रदेश के साथ जो खेल खेला उसका हिसाब उसे जल्द देना होगा और भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ 2017 विधानसभा में जीत हासिल करेंगी।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top